Politics देश

कांग्रेस पर स्मृति ईरानी का तंज, कहा- राहुल गांधी वीआईपी किसान, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं

0
Please log in or register to do it.
सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (smriti irani) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ‘वीआईपी किसान’ बताया। दरअसल, सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब (krishi bill 2020) में कांग्रेस की रौली में राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो ट्रैक्टर पर गद्देदार सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसी के बाद ईरानी ने उन पर तंज कसा।

राहुल गांधी वीआईपी किसान हैं- स्मृति ईरानी

तीन कृषि कानूनों के विरोध में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस शासित उत्तरी राज्यों में ‘खेती बचाओ यात्रा’ नाम से कई ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं। ईसारी ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि, वह ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं। उनकी तरह का वीआईपी किसान (VIP Farmer) कभी भी उस प्रणाली का समर्थन नहीं कर सकता जो छोटे और हाशिए के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए बना है।

राहुल गांधी का सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नहीं होगा

गुजरात बीजेपी मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के उन बयानों पर जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में आते ही वो इस कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे, इसपर ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि, सत्ता में आने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। इसके साथ ही ईरानी ने कहा कि, ‘आप उनसे संसद के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।’

स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि, नए कानून किसानों को अपने उत्पाद किसी को, कहीं भी अपनी मर्जी के मुताबिक बेचने का अधिकार देते हैं लेकिन कांग्रेस परेशान है क्योंकि इसकी राजनीति कृषकों को बिचौलियों पर निर्भर रखने की है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस केस: दंगा भड़काने की रची जा रही थी साजिश- पुलिस ने PFI एजेंट समेत चार को किया गिरफ्तार
हाथरस के बहाने दंगा फैलाने की साजिश, रातों-रात तैयार हुई वेबसाइट

Your email address will not be published. Required fields are marked *