Cricket Sports

IPL 2020: राजस्थान को हराकर शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 (IPL) के 23वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया। शारजाह में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने निर्धारित 20 अवरों में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में रास्थान टीम सभी विकेट खोकर 19.4 ओवरों में 138 रनों तक पहुंच सकी। इस जीत के साथ दिल्ली 6 मैचों में 5 जीत के लिए 10 अंक लेर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है।
दिल्ली की ओर से रबाडा के अलावा अश्विन (2/22) औऱ मार्कस स्टोइनिस (2/17) ने गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान 24 गेंद में एक चौका और पांच छक्के जड़े जबकि स्टोइनिस ने 30 गेंद में चार छक्के लगाए। दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
बताते चले कि, इससे पहले दिल्ली ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे। स्टोइनिस के बाद हेटमायर की पारी उसे चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा सकी। टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (05) का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया जो आर्चर की गेंद पर मि़डविकेट में यशस्वी जायसवाल को आसान कैच दे बैठे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी
राजकीय सम्मान के साथ पटना में रामलविलास पासवान की अंत्येष्टि

Your email address will not be published. Required fields are marked *