राज्य

राजकीय सम्मान के साथ पटना में रामलविलास पासवान की अंत्येष्टि

0
Please log in or register to do it.

पटना: राम विलास पासवान की आज पटना में अंत्योष्टि होगी। शुक्रवार को लोजपा कार्यालय पर पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। आज दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, संसद समेत सभी राज्यों की राजधानी में तिरंगा झुका रहा। पासवान का पार्थिव शरीर दिन में एम्स से दिल्ली स्थित उनके आवास पर लाया गया। शाम को वायुसेना के विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। सीएम नीतीश कुमार खुद हवाई अड्डे पर पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूडी समेत कई नेता पहुंचे। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में लोजपा ऑफिस में चिराग पासवान से मुलाकात की।
उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत पक्ष विपक्ष के कई नेताओं ने दिवंगत नेता को शुक्रवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाकर केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजली दी। इस दौरान तय हुआ कि उनका अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद मंत्रिमंडल की ओर से उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया कि, पासवान के सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, संसद समेत देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में तिरंगा झुकाया गया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IPL 2020: राजस्थान को हराकर शीर्ष पर पहुंची दिल्ली
डेविड वॉर्नर IPL इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

Your email address will not be published. Required fields are marked *