Terror देश

बॉर्डर पर सीमा पार से फायरिंग जारी, एक और जवान शहीद

0
Please log in or register to do it.



सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान इस कदर बौखला गया कि वह हर दिन सीमा पार से फायरिंग कर भारतीय सेना को उकसा रहा है। बीते कई दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को सीमा पार से हुई फायरिंग में एक और भारतीय जवान शहीद हो गया। खबर के मुताबिक भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे बालकोट के मंधार गांव में सीमा पार से हुई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबर है कि पाकिस्तानी सेना बालकोट सेक्टर में मोर्टार और छोटे हथियारों से लगातार हमले कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान न सिर्फ सेना की चौकियों को निशाना बना रहा है, बल्कि रिहायशी इलाकों में भी हमले का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान की इस हरकत के चलते सीमा से सटे गांवों के लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। उधर मेंढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान भारतीय सेना के 2 जवानों के घायल होने की खबर है। इससे पहले रविवार को एक ओर जहां पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा था, वहीं पाकिस्तान लगातार सीमा पार से फायरिंग कर रहा था। पाक सेना ने रात भर आर एस पुरा सेक्टर में गोलीबारी की। पुंछ सेक्टर में गोलीबारी में दो महिलाएं घायल भी हो गयीं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर पुंछ के में भी सीमा पार से हुई फायरिंग में दो महिलाओं के घायल होने की खबर है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह से दोनों सीमावर्ती जिलों में भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया।




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

भारतीय वायु सेना का माउंट धौलागिरि (8167 मी)-2017 के लिए पर्वतारोहण अभियान
5वां वनडे होगा रद्ध, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज होगी टाई !

Your email address will not be published. Required fields are marked *