Cricket Sports

टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी और नेगी की सरप्राइज़ एंट्री

0
Please log in or register to do it.
टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी और नेगी की सरप्राइज़ एंट्री - Image 1
टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी और नेगी की सरप्राइज़ एंट्री - Image 1
नई दिल्ली। टीम की कप्तानी एम एस धोनी के पास ही रहनी है। धोनी की टीम में शामिल हुए हैं शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, अजिंक्या रहाणे, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांडेया, हरभजन सिंह और पवन नेगी 
परफेक्ट और बैलेंस्ड टीम इंडिया 
टीम में सीनियर जूनियर का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलता है। शिखर और रैना जैसे तूफानी बल्लेबाज़ शामिल हैं तो रहाणे और कोहली जैसे तकनीकी बल्लेबाज़ भी हैं, मैच फिनिशर के तौर पर परफेक्ट महेंद्र सिंह धोनी हैं, तो जाडेजा और युवराज जैसे ऑलराउंडर्स भी हैं। गेंदबाज़ी में स्पिन के मास्टर अश्विन, पेसर्स में नई गेंद से जलवा दिखाने वाले आशीष नेहरा, स्पीड और लाइन लेंथ वाले मोहम्मद शमी, तो डेथ बॉलिंग के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह भी टीम का हिस्सा हैं। 
टीम इंडिया में कुल 7 बल्लेबाज़, 2 ऑलराउंडर, 3 स्पिनर और 3 तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं 
कौन रहा अनलकी? 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी वनडे में शतक लगाकर मैच जिताने वाले मनीष पांडे अनलकी रहे। मनीष पांडे को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज़ में तो पहले ही मौका मिल गया था, लेकिन वर्ल्ड टी-20 में पांडे को जगह नहीं मिली।. 
कब है वर्ल्ड टी-20 में इंडिया का मैच 
15 मार्च को भारत का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा। 19 मार्च को सबसे बड़े मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सामने होगी, जबकि 27 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

रविंद्र जाडेजा ने की सगाई, कहा - शादी के लिए निकालूंगा समय
रैना और नवाजुद्दीन ने मांगी यूपी सरकार से पेंशन

Your email address will not be published. Required fields are marked *