Cricket Sports

रविंद्र जाडेजा ने की सगाई, कहा – शादी के लिए निकालूंगा समय

0
Please log in or register to do it.
रविंद्र जाडेजा ने की सगाई, कहा – शादी के लिए निकालूंगा समय - Image 1
रविंद्र जाडेजा ने की सगाई, कहा – शादी के लिए निकालूंगा समय - Image 1
राजकोट । भारतीय आलराउंडर अजय जाडेजा की यहां आज मैकेनिकल इंजीनियर रिवा सोलंकी के साथ सगाई हो गई। जाडेजा के अपने रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा मेहमानों के बीच में ये सगाई हुई और जाडेजा ने उम्मीद जताई की उनकी निजी ज़िंदगी और क्रिकेट दोनों में लेडी लक काम करेगा।
जाडेजा ने कहा, “क्रिकेट के खेल में भाग्य की एक अहम भूमिका होती है और जब मैं रिवा के साथ जुड़ चुका हूं तो मैं उम्मीद करता हूं कि लेडी लक मेरी क्रिकेट की ज़िंदगी और निजी ज़िंदगी में बेहतरी लाएगा।”
जड्डूज़ फूड फिल्ड नाम के उनके रेस्टोरेंट में रिंग सेरेमनी रखी गई थी जो कलावड रोड पर स्थित है। इस साल में अपनी शुरुआत के बारे में ज़िक्र करते हुए जाडेजा ने कहा कि साल की शुरुआत मेरे लिए पॉज़िटिव रही है, मैंने क्रिकेट में मेरे ख्याल से अच्छा किया है और उम्मीद है कि सगाई के बाद मैं अगले दस महीनों में और ज़्यादा सफलताएं हासिल करूंगा।

With my beautiful wife 💐Thanks a lot guys for ur all wishes🙏🏻🙏🏻😍😍#rajputboy ….

A photo posted by Ravindrasinh Jadeja (@jadduboy) on

शादी के बारे में पूछने पर ऑलराउंडर ने जवाब दिया कि, “मेरा क्रिकेट का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है, लेकिन मैं प्रयास करूंगा कि शादी के लिए समय निकाल सकूं।” जाडेजा का कहना है कि वो फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन को लेकर ध्यान दे रहे हैं।
जाडेजा की फियान्से रिवा को क्रिकेट में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं है लेकिन जाडेजा का कहना है कि अब वो मैच देखेंगी। सौराष्ट्र की टीम को जाडेजा ने निमंत्रित किया था लेकिन टीम कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सकी क्योंकि अभी टीम रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल खेल रही है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
विश्व हिंदू परिषद ने कहा - "मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी"
टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी और नेगी की सरप्राइज़ एंट्री

Your email address will not be published. Required fields are marked *