Job

LSR की लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, प्लेसमेंट में मिला 29 लाख का पैकेज

0
Please log in or register to do it.
LSR की लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, प्लेसमेंट में मिला 29 लाख का पैकेज - Image 1
LSR की लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, प्लेसमेंट में मिला 29 लाख का पैकेज - Image 1
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। बी कॉम की एक छात्रा को 29 लाख रुपए सालाना का सैलेरी पैकेज ऑफर किया गया है। पिछले साल लेडी श्री राम में सबसे ज़्यादा 18 लाख का पैकेज मिला था।
रिया ग्रोवर को एक स्ट्रेटजी कंसलटेंसी की कंपनी Parthenon-EY ने 29 लाख रुपये के सालान पैकेज पर नौकरी ऑफर की है जो कि महाविद्यालय में इस साल का सबसे बड़ा ऑफर है।
इस साल लेडी श्री राम कॉलेज में औसत सैलेरी पैकेज भी पिछले सालों के मुकाबले सबसे ज़्यादा रहा। 94 छात्राओं ने औसतन 7 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्लेसमेंट हासिल किया है। कुछ स्टार्ट-अप्सस जैसे कि Grofers, Singapore Angel Network और Nearby by Groupon ने भी छात्राओं को नौकरी दी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सिंगर परणीति को सुनिए, हैरान रह जाएंगे
अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत, अब वेस्टइंडीज़ से मुकाबला

Your email address will not be published. Required fields are marked *