मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

लखनऊ समेत यूपी के अधिकतर ज़िलों में बारिश

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
लखनऊ समेत यूपी के अधिकतर ज़िलों में बारिश
कुंदन मिश्र। लखनऊ। 15 जनवरी तक फागुन जैसी गर्मी के बीच दिन गुजारने वाले लखनऊ समेत कई जिलों के निवासियों को बारिश-बदली और हवा ने अब ठंड का अहसास कराया है। बीते दो दिन से बदली और ठंडी हवाओं से जूझ रहे लोगों को मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने ठंड का एहसास करा दिया। 
रोज से हट कर आज आलम यह रहा कि बारिश के बीच राजधानी में गर्म कपड़ों से लदे लोग छाते और रैन कोट लेकर जरूरी काम के लिए घरों से निकले। बारिश और ठंड के कारण लखनऊ के बेहद व्यस्त इलाके हजरतगंज में भी सन्नाटा दिखा। अवध के जिलों बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, अमेठी, सुलतानपुर, रायबरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, सीतापुर में हालांकि बूंदाबांदी ही हुई। लेकिन कहीं घने बादलों के छाने और कहीं हलकी बदली से ठंड बढ़ गई। फैजाबाद में हलकी बारिश से किसान खुश दिखे। मौसम में गलन बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। यही हाल बाराबंकी और अम्बेडकरनगर में भी नजर आया। 
लखनऊ में सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश कभी तेज और धीमी होने के साथ दोपहर तक जारी रही। इस बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश की वजह से अधिकांश बाजार में सन्नाटा रहा। रबी फसलों के लिए फायदेमंद दिसंबर और आधा जनवरी बीतने के बाद अब शुरू हुई इस बारिश को खेती के लिए अच्छा माना जा रहा है। इससे गेहूं, मटर और चना आदि की फसल को फायदा होने की बात किसान कह रहे हैं। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बरसात मटर को छोड़ रबी की कमोबेश सभी फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। किसानों और कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गेहूं के लिए तो यह बारिश अमृत के समान है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे