मुलायम ने 18 साल बाद देखी कोई फिल्म

HomeUncategorized

मुलायम ने 18 साल बाद देखी कोई फिल्म

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को 18 साल बाद कोई फिल्म थियेटर में देखी। मुलायम सिंह यादव ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के

यूपी में खुला जनसुनवाई का पोर्टल, देश का पहला राज्य, मीडिया के लिए हेल्पलाइन लॉन्च
साइकिल यात्रा पर निकलीं बौद्ध सन्यासिनों का स्वागत किया अखिलेश ने
देश को नई उपलब्धियां हासिल करायें लोग – अखिलेश यादव
मुलायम ने 18 साल बाद देखी कोई फिल्म - Image 1
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को 18 साल बाद कोई फिल्म थियेटर में देखी। मुलायम सिंह यादव ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच कुछ समय निकालकर अभिनेता रणबीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बालीवुड की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ देखी। वह सपा के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और अपने 4 दोस्तों के साथ अचनाक ही प्लान बनाकर लखनऊ के इस्ट एंड मॉल पहुंचे। 
गोमतीनगर में स्थित इस्ट एंड मॉल में वेब सिनेमा है जिसके ऑडी 0.2 में मुलायम सिंह यादव ने 3-6 के शो में बाजीराव मस्तानी फिल्म देखी। आपको बता दें कि हाल ही में सैफई महोत्सव में रणबीर सिंह ने मुलायम सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। देश के पहले ब्राह्मण शासक पर बनी इस फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार ने ’टैक्स फ्री’ किया है।
सपा के एक नेता ने मुताबिक मुलायम सिंह यादव रविवार दोपहर फिल्म देखने के लिए एक मॉल पहुंचे। मुलायम सिंह के बेटे और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ बाजीराव मस्तानी फिल्म पहले ही देख चुके हैं। सपा नेता ने बताया कि जी करीब दो दशक बाद हाल में फिल्म देखने पहुंचे थे।
फिल्म में बाजीराव का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणबीर सिंह ने हाल ही में ’सैफई महोत्सव’ में कार्यक्रम पेश किया था। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: