ऑस्‍ट्रेलिया के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति का बधाई संदेश

HomeUncategorized

ऑस्‍ट्रेलिया के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति का बधाई संदेश

ऑस्‍ट्रेलिया के गवर्नर जनरल महामहिम सर पीटर कॉसग्रोव ए.के.-एमसी (सेवानिवृत्‍त) को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार, यहां की

ऑस्ट्रेलिया में चलेगी इंडिया की मेट्रो
वीना मल्लिक ने दुबई में शादी की
ब्रिटेन ने माना दाऊद है पाकिस्तान में. प्रतिबंधित सूची में डॉन के 4 पते
ऑस्‍ट्रेलिया के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति का बधाई संदेश - Image 1
ऑस्‍ट्रेलिया के गवर्नर जनरल महामहिम सर पीटर कॉसग्रोव ए.के.-एमसी (सेवानिवृत्‍त) को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार, यहां की जनता और अपनी ओर से मैं आपके राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और ऑस्‍ट्रेलिया की जनता को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। यह बड़े संतोष की बात है कि साझा हितों के व्‍यापक क्षेत्रों मे हाल के वर्षों में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के दरम्‍यान संबंध बहुत मजबूत हुए हैं। मैं अपने लोगों के आपसी लाभ के लिए इस गति को बनाये रखने के लिए उत्‍सुक हूं। 
महामहिम आप अपने अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और सुख-समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्‍वीकार करें। मैं ऑस्‍ट्रेलिया की जनता की सतत प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: