मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

EXCLUSIVE: क्या मनमोहन की ‘अनुभूति’ को ही ‘महमना’ बना दिया गया?

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
EXCLUSIVE: क्या मनमोहन की ‘अनुभूति’ को ही ‘महमना’ बना दिया गया? - Image 1
EXCLUSIVE: क्या मनमोहन की ‘अनुभूति’ को ही ‘महमना’ बना दिया गया? - Image 1
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दिल्ली के लिए 22 जनवरी को रवाना किया। दावा किया जाता रहा कि मोदी की महामना में जो नये मॉडल कोच लगाए गये हैं वह मोदी सरकार की उपलब्धि है, लेकिन 2013 की ये तस्वीरें बताती हैं हैं कि मॉडल कोच बनाने की योजना यूपीए-2 सरकार की थी।
यह तस्वीरें 28 फरवरी 2013 की हैं जब तत्कालीन रेल मंत्री पवन बंसल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थित कोच केयर सेंटर में ‘अनुभूति’ कोच की जांच करने पहुंचे थे जिसकी घोषणा 2013-14 रेल बजट में की जा चुकी थी। विश्वस्तरीय सुविधाओं और सेवाओं से लैस इन कोचेज़ का दौरा करने के दौरान पवन बंसल के साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल, रेलवे बोर्ड के सदस्य (मैकेनिकल) केशव चंद्र, उत्तर रेल के जनरल मैनेजर वी के गुप्ता भी मौजूद थे।
EXCLUSIVE: क्या मनमोहन की ‘अनुभूति’ को ही ‘महमना’ बना दिया गया? - Image 2

EXCLUSIVE: क्या मनमोहन की ‘अनुभूति’ को ही ‘महमना’ बना दिया गया? - Image 3
जिन सुविधाओं को हम महामना में देखते हैं वह सारी सुविधाएं अनुभूति में थीं, तो क्या मनमोहन की अनुभूति को ही महमना बना दिया गया?
इसके अलावा यूपीए-2 की सरकार में ऐसे इंजन भी विकसित किये जा रहे थे जिनमें ड्राइवर के केबिन में एसी की सुविधा हो। ठंडा और गरम करने की इस सुविधा के साथ इंजन को वाराणसी के डीज़ल लोकोमोटिव वर्क्स में विकसित किया गया था और अलग-अलग फेज़ में हर एक ट्रेन में सभी इंजनों को इस सुविधा से लैस करने की योजना थी, जो चल रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे