इरफान के घर शहनाई जल्द बजेगी

HomeUncategorized

इरफान के घर शहनाई जल्द बजेगी

भारतीय टीम के बायें हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान अगले महीने विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. अपनी शादी को लेकर पठान तैयारी में हैं. मीडिया में चल र

England के खिलाफ 2021 में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, शेड्यूल हुआ जारी
धोनी करेंगे 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा !
भारत के खिलाफ ट्वेंटी-20 सीरीज़ खेलेंगे फर्नांडो

इरफान के घर शहनाई जल्द बजेगी - Image 1भारतीय टीम के बायें हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान अगले महीने विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. अपनी शादी को लेकर पठान तैयारी में हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार पठान की शादी फरवरी के पहले या दूसरे सप्‍ताह में हो सकती है.
पठान की होने वाली मलिका का नाम ‘सफा’ है. हालांकि टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस तेज गेंदबाज ने अपनी शादी की खबरों के बारे में कुछ भी बताने से परहेज किया. उन्‍होंने बस इतना बताया कि उनकी शादी की खबरें सही है. लेकिन इससे जुड़ी और कुछ भी जानकारी वो अभी नहीं दे सकते हैं. पठान ने कहा, इस बारे में जल्‍द ही वो मीडिया में बयान जारी करेंगे.
हालां‍कि इर फान के करीबी ने बताया कि शादी की तैयारी जोरों पर है और सफा के लिए सूरत से डायमंड मंगाये जा रहे हैं. मीडिया के अनुसार पठान की शादी बिल्‍कुल गुचपुच तरीके से होने की संभावना है. गौरतलब हो कि 29 टेस्‍ट और 120 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पठान अभी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्‍सा नहीं हैं.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: