Cricket Sports

इंतज़ार ख़त्म, 27 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

0
Please log in or register to do it.
इंतज़ार ख़त्म, 27 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान - Image 1
इंतज़ार ख़त्म, 27 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान - Image 1
एक महीने बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेच मैच होगा। एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू करेगा। 
मीरपुर में टी-20 की ये सीरीज़ 24 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी, जिसमें 11 मैच होने हैं। भारत पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 24 फरवरी को खेलेगा, उसके बाद 27 मार्च को भिड़ंत होगी पाकिस्तान से और 3 मार्च को तीसरा मैच उस टीम के साथ खेलेगी जो आगे क्वालिफाई करेगी। 
इससे पहले भारत और पाकिस्तान की मुलाकात क्रिकेट के मैदान पर 2015 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी जब भारत ने एक दिवसीय मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। 
एशिया कप में पाकिस्तान के साथ भारत एक और मैच खेल सकता है। अगर दोनों टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं तो 6 मार्च को फिर से दोनों मुल्कों का मुकाबला हो सकता है। 
इस टूर्नामेंट में सबसे ताकतवर टीम श्रीलंका को माना जा रहा है जो लगातार वन-डे के फॉर्मेट में खेल रही है और 48 में से 34 मैच जीतते हुए अब 5 ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान, ओमान, हॉन्ग कॉन्ग और यूएई 19 फरवरी से क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

VIRAL VIDEO: चेंजिंग रूम में कैमरे से एमएमएस!
आ गई टॉप 20 स्मार्ट सिटीज़ की लिस्ट, यूपी से कोई नहीं

Your email address will not be published. Required fields are marked *