नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति देेते हुए बताया है कि 26 जनवरी, 2016 को भारतीय वायुसेना के रडार ने जैसलमेर क्षेत्र में एक उड़ती हुई अनजानी चीज का पता लगाया था।
वायुसेना के लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी और देखा कि वह एक गुब्बारा था जिसका व्यास लगभग तीन मीटर था। सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर विमान ने गुब्बारे को मार गिराया, क्योंकि आशंका थी कि उसमें कोई वस्तु हो सकती है।
बहरहाल, जब गुब्बारे के टुकड़ों की जांच की गई तो उसमें कुछ भी खतरनाक चीज नहीं मिली।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें









