राज्य

नोएडा का सबसे पुराना सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल एनएमसी दोबारा शुरू

0
Please log in or register to do it.


नोएडा। नोएडा का पहला सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल नोएडा मेडिकेयर सेंटर (एनएमसी) को एक बार फिर नए तेवर और कलेवर के साथ जनता की सेवा के लिए चिकित्सा एनएमसी के नाम से री-लॉन्च किया गया है। 

इस बार अस्पताल का प्रबंधन नोएडा के जाने माने चिकित्सकों के हाथों में ही है और उनका दावा है कि अस्पताल में इस बार पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सुविधाएं होंगी। साथ ही अस्पताल देश में मेडिकल सोसाइटी द्वारा तय मानकों के मुताबिक काम करते हुए मरीजों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए दृढ़संकल्प है।

चिकित्सा एनएमसी अस्पताल का प्रबंधन इस बार नोएडा के जाने माने फिजिशियन डॉक्टर जी. सी वैष्णव और दंत विशेषज्ञ डॉक्टर केशव नैथानी के हाथों में है। इनके नेतृत्व में अनुभवी व कुशल मेडिकल कर्मचारियों की टीम उत्साहित दिखाई दे रही है। उधर स्थानीय लोगों में भी खुशी है कि उनके इलाके का सबसे पुराना सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल एक बार फिर जनसेवा के लिए तत्पर रहेगा।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
अंग्रेज़ों से बुरा था इंदिरा का शासन - बिहार सरकार
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार से दो दिनों के देहरादून दौरे पर, विधानसभा को करेंगे संबोधित

Your email address will not be published. Required fields are marked *