देश

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार से दो दिनों के देहरादून दौरे पर, विधानसभा को करेंगे संबोधित

0
Please log in or register to do it.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सोमवार को दो दिनों के दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। जहां पर वे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। 18मई को विधानसभा का एक घंटे का विशेष सत्र बुलाया गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को करीब 2बजे देहरादून राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन में दोपहर का खाना खाने के बाद राष्ट्रपति विधानसभा जाएंगे और विधानसभा में अपना संबोधन देंगे। शाम पांच बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी विधानसभा से फिर से राजभवन जाएंगे और वहां कुछ अथितियों से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में सांस्कृतिक संध्या और रात्रि भोज का आयोजन किया गया है जिसमें सरकार, राजनीति और समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण लोगों को आमंत्रित किया गया है। 19मई को राष्ट्र
पति सुबह करीब पौने ग्यारह बजे राजभवन प्रांगण में एक पौधा लगाएंगे और सवा ग्यारह बजे जौलीग्रांट एअरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। और उसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे राष्ट्रपति का जौलीग्रांट एअरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है। 


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का देहरादून दौरा केवल विधानसभा के सत्र को संबोधित करने के लिए है। हालांकि पिछले महीने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय राष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित था लेकिन वे नहीं आ सके। अब सरकार के पास विधानसभा के विशेष सत्र में कोई खास विधायी कार्य ना होने के चलते सत्र को महज़ एक घंटे के लिए ही निर्धारित किया गया है ताकि ये एक घंटे का विशेष सत्र राष्ट्रपति के संबोधन के साथ ही ऐतिहासिक रूप में दर्ज हो सके। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन, विधानसभा और सरकार में उत्साह का माहौल है।
नोएडा का सबसे पुराना सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल एनएमसी दोबारा शुरू
फिर बढ़े पैट्रोल-डीज़ल के दाम ! क्या एक्साइज़ ड्यूटी घटाएगी सरकार ?

Your email address will not be published. Required fields are marked *