Entertainment

रणवीर कैटरीना के बीच हुई तू तू मैं मैं

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर और कैटरीना को फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग से फुर्सत निकालकर केपटाउन में बांहों में बांहे डालकर घूमते हुए देखा गया था और अब इन्हीं दोनों के बीच सेट पर तनातनी हो गई। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, जग्गा जासूस के सेट पर इन दोनों के बीच हाल में गरमा-गरम बहस हो गई। हुआ यूं कि कैटरीना  ने रणबीर को कहा कि उन्होंने सेट पर जो स्टंट शूट किया, वैसा ही स्टंट रितिक रोशन ने बैंग-बैंग फिल्म के लिए किया है। बस फिर क्या था, इसी बात पर रणबीर को ताव  और रणवीर-कैटरीना के बीच हो गयी एक अच्छी खासी बहस।
दरअसल कैटरीना बैंग-बैंग में लीड रोल कर रही हैं। बताया जाता है कि जब रितिक और सुजैन का अलगाव हुआ था तो उसकी एक वजह कैटरीना को भी बताया गया था। सूत्रों का कहना है कि रणबीर इसी वजह से रितिक को लेकर असहज महसूस करते हैं। इस बीच रितिक और कैटरीना के बीच नजदीकियां बढऩे की खबरें भी आई थीं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अब कार चलाने के लिए मिलेगा मंहगा डीज़ल
वी.के सिंह ने फंसाया सरकार को, भावी सेना प्रमुख को कत्ल और डकैतों का रक्षक बताया

Your email address will not be published. Required fields are marked *