मुंबई। फिल्म ‘आशिकी-2’ में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय की जोड़ी को खूब सराहना मिली थी. दोनों की जोड़ी के चलते ‘आशिकी-2’ ने अच्छा कारोबार किया था।&nb
मुंबई। फिल्म ‘आशिकी-2’ में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय की जोड़ी को खूब सराहना मिली थी. दोनों की जोड़ी के चलते ‘आशिकी-2’ ने अच्छा कारोबार किया था। रील लाइफ में दोनों की प्रेम कहानी अब रीयल लाइफ में भी साफ दिखने लगी है।
खबर है कि आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर जल्द ही नई फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे. इस चर्चा का बाजार अभी गरम था कि अब चर्चा यह फैल गई है कि दोनों हाल ही में आधी रात एक साथ देखे गए।
दोनों की आने वाली फिल्म एकता कपूर के बैनर तले निर्मित होगी. फिल्म का नाम “मिलन टॉकीज” तय किया जा चुका है। बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक पहले एकता अपनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इमरान खान को लेना चाहती थीं, लेकिन किन्ही कारणों से एकता की यह मनशा पूरी नहीं हो सकी।
इसके बाद एकता कपूर ने अपनी फिल्म में प्रियंका के अपोजिट शाहिद को लेना चाहा था. यहां भी बात नहीं बनी। इसके बाद एकता ने मन बना लिया कि वे श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय को लेकर फिल्म बनाएंगी।इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशू धूलिया कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो श्रद्धा और आदित्य ने फिल्म साइन भी कर ली है।
उधर दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा भी सुर्खियों में है. खबर तो ये भी है कि ‘आशिकी-2’ के दौरान दोनों में प्यार हो गया था और अब वो सगाई भी करने वाले हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS