नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रहे जदयू विधायक शोएब इकबाल के समर्थन वापसी की धमकी के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने माफी मांग ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोएब आप के नेता कुमार विश्वास के बयान से नाराज थे। उन्होंने विश्वास के बयान को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जिसके बाद कुमार विश्वास ने माफी मांगी।
इससे पहले शोएब इकबाल ने कहा था कि कुमार विश्वास माफी मांगे नहीं तो जदयू समर्थन वापस ले लेगी। गौरतलब है कि दिल्ली विस में शोएब इकबाल जदयू के इकलौते विधायक हैं। अगर वे समर्थन वापस भी ले लेते तो केजरीवाल की सरकार को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

January 6, 2014
0 Comment
16 Views
कुमार विश्वास ने मांगी माफ़ी
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रहे जदयू विधायक शोएब इकबाल के समर्थन वापसी की धमकी के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने माफी मांग ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोएब आप के नेता कुमार विश्वास के बयान से नाराज थे। उन्होंने विश्वास के बयान को धार्मिक भावनाओं को ठेस... Read More




