Politics

भारी पड़ गया हीरोइन स्वरा भास्कर को मोदी की आलोचना करना

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। रांझणा फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड की विजेता स्वरा भास्कर को नरेंद्र मोदी की जीत पर ट्वीट करके 2002 दंगों की याद दिलाना भारी पड़ गया। तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जैसे ही ट्विटर पर मोदी के खिलाफ ट्वीट किया, उन्हें मोदी समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।



स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके खिलाफ ट्वीट करके अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। बताया जाता है कि कुछ ट्वीट तो बहुत भद्दे थे, जिनमें गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया था। स्वरा पर पर्सनल कमेंट भी किए गए। इन्हीं में से एक पर्सनल कमेंट के जवाब में स्वरा ने ट्वीट किया “नहीं, मेरा कोई मुस्लिम बॉयफ्रेंड नहीं है। मेरे पास दिमाग है, शिक्षा है और सोचने का नजरिया है।”
तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर को नरेंद्र मोदी की जीत पर ट्वीट करके 2002 दंगों की याद दिलाना भारी पड़ गया। स्वरा भास्कर ने जैसे ही ट्विटर पर मोदी के खिलाफ ट्वीट किया, उन्हें मोदी समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
गौरतलब हो कि हाल में वे श्याम बेनेगल के संविधान: मेकिंग ऑफ द इंडियन कॉन्सिटीट्यूशन में नजर आई थीं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
मोदी ने तय किए अपने मंत्रिमंडल के सभी नाम
नवाज शरीफ ने स्वीकारा मोदी का न्योता

Your email address will not be published. Required fields are marked *