Politics

WikiLeaks ने कहा- मोदी कर रहे हैं झूठा प्रचार, कभी नहीं कहा कि वो इमानदार हैं

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। अपने खुलासों से कई बार अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तहलका मचा चुकी अमेरिकी वेबसाइट ‘विकिलीक्स’ ने यह साफ किया है कि उसके किसी अमेरिकी डिप्लोमेट ने कभी भी बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को “ईमानदार’ नहीं कहा.” जबकि नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि अमेरिकी डिप्लोमेट और विकिलीक्स ने मुझे ईमानदार कहा है, यहाँ वो इंटरव्यू आप देख सकते हैं…

सोमवार सुबह विकिलीक्स ने ट्वीट करके चुनाव से पहले भारत में संभवत: एक नए राजनीतिक तूफान को जन्म दे दिया. विकिलीक्स ने ट्विटर पर लिखा कि “किसी अमेरिकी डिप्लोमेट ने मोदी को कभी ‘भ्रष्ट न होने वाला’ और ‘इकलौता ईमानदार भारतीय राजनेता’ नहीं कहा.” इतना ही नहीं, विकिलीक्स ने यह भी साफ किया कि उसके संस्थापक जूलियन असांज ने कभी भी मोदी के बारे में कुछ नहीं कहा और इस बारे में मोदी समर्थकों और बीजेपी ने झूठा प्रचार किया है.

विकीलीक्स ने में खुलासा किया है कि ओवेन के मुताबिक मोदी के बारे में यह बात राजकोट के कांग्रेस नेता मनोहर सिंह जडेजा ने कही थी. गौरतलब है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी की ओर से दावा किया गया था कि विकिलीक्स ने गुजरात के मुख्यमंत्री को ईमानदार बताया है. (यहाँ क्लिक कर देखिये मोदी ने अपने वेबसाइट पर किया था फ़र्ज़ी दावा) लेकिन विकिलीक्स ने ट्वीट करके कहा है कि मोदी की बीजेपी इस बारे में झूठा प्रचार कर रही है कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने मोदी का समर्थन किया है. अब राजनितिक हलकों में ये हल-चल शुरू हो चुकी है कि क्या मोदी का प्रचार सिर्फ ‘झूठतंत्र’ पर आधारित है?
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
जनरल वी के सिंह गाज़ियाबाद से संभावित प्रत्याशी, हो रहा है ज़बरदस्त विरोध
पलट गए अन्ना हजारे

Your email address will not be published. Required fields are marked *