पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के ठीक दूसरे दिन ही अपने 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. ऐसा लग लिस्ट बिलकुल 
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के ठीक दूसरे दिन ही अपने 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. ऐसा लग लिस्ट बिलकुल तैयार थी, बस कांग्रेस से गठबंधन की हरी झंडी का ही इंतज़ार था। लेकिन आज लालू के परिवारवाद और पुत्रीप्रेम के कारण उन्हें अपना एक पुराना साथी का साथ छोड़ना पड़ा।
दरअसल रामकृपाल यादव को दरकिनार करते हुए उन्होंने इस बार अपनी बेटी मीसा भारती को पाटलीपुत्र से चुनावी मैदान में उतार दिया। बस क्या था, रामकृपाल नाराज़ हो कर पार्टी से अलग हो गए. वही लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी को अपने पुराने संसदीय क्षेत्र सारण से चुनावी मैदान में उतार दिया। गौरतलब है कि बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। इस गठबंधन में राजद जहां 27 सीटों से वहीं कांग्रेस 12 सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेगी. राकांपा बिहार से अपना एक कैंडिडेट उतारेगी।
ये हैं राजद के कैंडिडेट्स
– पाटलीपुत्रा से मीसा भारती (लालू प्रसाद की बेटी)
– आरा से भगवान कुशवाहा
– काराकट से कांति सिंह
– गया से रामजी मांझी
– बक्सर से जगदानंद सिंह
– मुंगेर से प्रगति मेहता
– भागलपुर से बुलो मंडल
– खगड़िया से कृष्णा यादव
– बांका से जय प्रकाश
– जहानाबाद से सुरेंद्र यादव
– सारण से राबड़ी देवी (लालू यादव की पत्नी)
– वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह
– महाराजगंज से प्रभुनाथ सिंह
– सीवान से हीना शाहाब
– बेतिया से रघुनाथ झा
– दरभंगा से एम.ए.ए. फातमी
– मधुबनी से अब्दुल बारी सिद्दकी
– झंझारपुर से मंगनी लाल मंडल
– अररिया से तस्लीमुद्दीन
– सीतामढ़ी से सीताराम यादव
– शिवहर से अनवरूल हक
– जमुई से सुधांशु शेखर भास्कर
– नवादा से राजबल्लभ यादव
– उजियारपुर से आलोक मेहता
– बेगुसराय से रामजीवन सिंह
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
COMMENTS