Crime राज्य

पंचायत का तालिबानी फैसला, युवती का सामूहिक दुष्कर्म करवाया

0
Please log in or register to do it.
बीरभूम। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला हैं लेकिन आजकल इनके राज में महिलाओं की इज्जत सरेआम तार-तार हो रही है। पिछले कुछ दिनों पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात में लगातार वृद्धि हो रही है। ताज़ा मामला है राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के गृह जिले बीरभूम के एक गांव का, जहाँ पंचायत के कहने पर 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपों के मुताबिक गांव के ही 12 लोगों ने लड़की के साथ बर्बरता से गैंगरेप किया। 
पीड़िता का गुनाह बस ये था कि वो दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करती थी। जब उसके रिश्ते की भनक पंचायत को हुई तो गांव की पंचायत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आरोप है कि जब मजबूर लड़की का परिवार जुर्माने की रकम नहीं भर पायी तो पंचायत ने उसका गैंगरेप करने का तालिबानी फरमान सुनाया। इसके बाद दर्जन भर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बुरी तरह जख्मी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पंचायत का मुखिया सुनील सोरेन भी शामिल है। सोरेन पर भी गैंगरेप में शामिल होने का आरोप है। इस शर्मनाक वारदात से पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में हड़कंप मच गया है। साथ ही चर्चा शुरू हो चुकी है कि जिस प्रदेश की मुखिया एक महिला हो और देश के राष्ट्रपति का गृह जिला भी यही हो, वहाँ के कानून व्यवस्था का अगर ये आलम होगा तो देश के बांकी हिस्सों का क्या होगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
दिल्ली की हर लोकसभा सीट पर 'आप' के 75 दावेदार
अपनी ही पार्टी में घिरे सोमनाथ

Your email address will not be published. Required fields are marked *