Politics देश

आइटम गर्ल है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। कभी आम आदमी पार्टी के प्रशंसक रहे चर्चित लेखक चेतन भगत का भी मोह इससे टूट गया है। एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू में चेतन भगत न कहा कहा कि “आम आदमी पार्टी सरकार चलाने के नाम पर जो कर रही है, उससे मुझे शर्म आती है। उन्होंने मुझे वाकई बहुत नीचा दिखाया है। इसके राजनीतिक नफा नुकसान की जो भी गणित हो। मगर ये सब समझ के परे है।” उन्होंने आगे कहा कि “आम आदमी पार्टी के नेता लोकसभा चुनावों की जल्दबाजी से घिरे दिखते हैं। उन्हें तुरत फुरत अटेंशन चाहिए सबका, ये कुछ वैसा ही है कि बतौर एक्ट्रेस कोई आप पर ध्यान न दे तो आप आइटम गर्ल बनकर करियर संवारने की कोशिश करें।आम आदमी पार्टी भारतीय राजनीति की आइटम गर्ल बन गई है। पर याद रखना होगा कि आइटम गर्ल बहुत देर तक नहीं चलती हैं।”
फाइव प्वाइंट समवन, थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ, टू स्टेट्स जैसे कई चर्चित उपन्यास लिखने वाले चेतन भगत स्तंभकार भी हैं और अब तक आम आदमी पार्टी के राजनीतिक तौर तरीकों के मुखर प्रशंसक रहे हैं। चेतन के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अपने धरने के दम पर क्या हासिल किया। दो पुलिस वालों को जबरन छुट्टी पर भेजा जाना, मगर इसके फेर में पूरी राजधानी थम गई। लोगों को दिक्कत हुई, पुलिस बल का मनोबल गिरा और कैपिटल का बिजनेस सेंटिमेंट भी हर्ट हुआ। अब ऐसा लग रहा है जैसे अनुपम खेर के बाद चेतन भगत भी ‘आप’ से दूर हो गए हैं।अब देखना ये होगा कि भविष्य में कितने लोग आप से दूरी बनाते हैं या फिर जुड़ते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हाई कोर्ट जाएँगी ज़िया खान की माँ
RBI ने ज़ारी किया निर्देश, वर्ष 2005 से पहले छपे सभी नोटों को RBI करेगी रद्द

Your email address will not be published. Required fields are marked *