Crime Politics

सीने में दर्द, थरूर एम्स में भर्ती

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्होंने शनिवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

57 साल के थरूर को तड़के 3 बजे एम्स में आईसीयू में भर्ती किया गया जहां कई तरह की चिकिस्तीय जांच चल रही है जिसमें ईसीजी भी शामिल है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देख-रेख कर रही है। उनके सीने में तेज़ दर्द और सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत थी।
डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया था तो उन्हें दिल में दर्द की शिकायत थी लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है।
थरूर की पत्नी के बारे में कहा जा रहा है कि वो मंत्री और पाकिस्तानी पत्रकार के साथ विवाह बाद संबंधों को लेकर परेशान थीं। पिछली रात उनका शव दिल्ली के पंच सितारा होटल में मिला। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सुनंदा पुष्कर का शव सबसे पहले थरूर ने ही देखा था और बाद में पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद एसडीएम की निगरानी में जांच चली। इस दौरान एसडीएम ने थरूर से पूछताछ भी की।
मेहर तरार का ई-मेल "धन्यवाद शशि... मेरी ज़िंदगी में आने के लिए"
मुंबई में धर्मगुरू बुरहानुद्दीन की अंतिम यात्रा से पहले भगदड़, 18 की मौत

Your email address will not be published. Required fields are marked *