Politics

भ्रष्टाचार पर नीतीश भी गंभीर, 15 जनवरी को लगेगी डीएम-एसपी की क्लास

0
Please log in or register to do it.
पटना। आम आदमी पार्टी की लहर कहें या बदलती सियासी हवा बिहार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर हो गये हैं। वो अब 15 जनवरी को प्रदेश भर के ज़िलाधिकारियों-पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर के चर्चा करेंगे कि कैसे रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा जाए और उनके ख़िलाफ़ मामलों को त्वरित गति से निपटाकर उन्हें सज़ा दिलाई जाए। इसमें सबसे ज़्यादा निचले स्तर पर फैले भ्रष्टाचार पर ध्यान केंद्रीत किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक ये तय किया गया है कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सतर्कता ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा की तर्ज पर लोकल शाखा बनाई जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहले ही मुख्य सचि अशोक कुमार सिंन्हा और डीजीपी अभयानंद से चर्चा हो चुकी है। मुख्य सचिव भी इस मामले में 15 जनवरी को सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले ख़ुद डीएम, एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।
ज़िलाधिकार्यों से पूछा जाएगा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ क्या क़दम उठाए गये और कितने सरकारी कर्मचारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। पुलिस अधीक्षकों से पूछा जाएगा कि पुलिस ने आरोपियों की जांच और अदालत में उनके ऊपर मामले चलने के संदर्भ में क्या किया।
आज राहुल गाँधी के गढ़ में गरजेंगे कुमार विश्वास
यूपी पुलिस को तेज़ काम करने के लिए मिली 'साइकिल'

Leave a Reply