Politics

अफ़रा-तफ़री के बीच केजरीवाल को मिलीं 2582 अर्ज़ियां

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जनता दरबार हंगामे और भगदड़ की तस्वीरों में उलझा रह गया लेकिन दिल्ली सरकार का दावा है कि उन्होंने इस भगदड़ के बीच में भी हज़ारों लोगों की शिकायतों को दर्ज किया है और उन पर जल्द ही काम किया जाएगा।
शनिवार सुबह जब सचिवालय की सामनेवाली सड़क पर मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ बैठे तो हज़ारों की संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ता बेकाबू हो गये जिसकी वजह से पूरे कार्यक्रम को चंद मिनटों में ही रद्द करना पड़ा। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सरकार को 2582 अर्ज़ियां मिली हैं और सरकार ने उस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों के लिए जनसुनवाई की ये व्यवस्था स्थगित कर दी है और कहा है कि पूरी व्यवस्था बनाए जाने के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा।
बेनी ने इशारों में मोदी को कहा 'आदमखोर'
डायल 1031 - हफ़्ता मांग रहे दो पुलिसवाले धरे गये

Leave a Reply