राज्य

बेनी ने इशारों में मोदी को कहा ‘आदमखोर’

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने नरेंद्र मोदी को इशारों में आदमखोर करार दे दिया। वर्मा ने लखनऊ के रवीन्द्रालय सभागार में आयोजित दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भावी प्रधानमंत्री के तौर पर इस देश को ‘आदमखोर’ नहीं इंसान चाहिए।
कांग्रेस की तारीफ़ करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने दावा किया कि देश के डीएनए में कांग्रेस बसता है और अगर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है तो कांग्रेस का सत्ता में बने रहना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए कांग्रेस की वापसी की ज़रुरत तो है कि देश को भावी प्रधानमंत्री के तौर पर अच्छे इंसान की भी आवश्यकता है।
उन्होंने दलितों, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों का ज़िक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा और उन्हें सबसे बड़ा धोख़ेबाज़ करार दिया। उन्होंने मुज़फ़्फ़रनगर के दंगा पीड़ितों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों के बुते समाजवादी पार्टी सत्ता में आई वो लोग शिवरों में ठिठुर रहे हैं, मर रहें हैं और सपा नेता सैफ़ई महोत्सव में नाच-गाने का मज़ा लेते रहे।
अब 'लवगुरु' मटुक नाथ भी 'आप' ज्वाइन करेंगे
अफ़रा-तफ़री के बीच केजरीवाल को मिलीं 2582 अर्ज़ियां

Leave a Reply