Close

दिल्ली कोर्ट का आदेश, सोमनाथ पर दर्ज होगा FIR

दिल्ली कोर्ट का आदेश, सोमनाथ पर दर्ज होगा FIR
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को पुलिस को दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने को कहा है। आधी रात को सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के सिलसिले में यूगांडा की एक महिला ने सोमनाथ भारती और अन्य के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत की थी। अदालत नें 156 (3) CrPC के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
इससे पहले दिल्ली के क़ानून मंत्री द्वारा मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंसन में एक अफ्रीकन ग्रुप के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा, जिसे लेकर 20 अफ्रीकन प्रतिनिधि विदेश मंत्रालय गये थे जहां उन्हें आश्वस्त कराया गया कि बृहस्पतिवार की इस घटना पर भारत सरकार कार्रवाई करेगी। अब पुलिस कमिश्नर का एक सिंगल-प्वाइंट ऑफिस बनाया जाएगा जिसमें ख़ासतौर से विदेशियों की शिकायतें दर्ज होंगी।
विदेश विभाग में सचिव दिनकर खुल्लर मे बताया कि दिल्ली सरकार रवैया निंदनीय था और माफ नहीं किया जा सकता, ये केंद्रीय सरकार का विचार है।
टीवी पर कई सारे इंटरव्यूज़ देते हुए शनिवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में विदेशियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने ये भी कहा कि वो नाइजिरियन हाई कमिश्नर से बात करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं हो पाई।
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार की रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारती खिड़की एक्सटेंशन पर उगांडा और नाइजिरियन नागरिकों के यहां छापा मारने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने वहां न सिर्फ अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें पेशाब और ख़ून की जांच के लिए मजबूर भी किया।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top