Entertainment

It’s now official, सिंघम-2 में करीना कपूर

0
Please log in or register to do it.
It’s now official, सिंघम 2 में अजय देवगन के साथ होंगी करीना कपूर ख़ान। मुंबई में उमंग पुलिस शो 2014 के मौक़े पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिंघम के सीक्वल का एक प्रोमो भी पेश किया जो ख़ास तौर पर मुंबई पुलिस शो के मौके के लिए ही तैयार किया गया था।
इससे पहले जब सिंघम (Singham 2011) आई थी तो उसने किस तरह से पुलिसवालों में उत्साह भरा था, इसको लेकर पुलिसवालों ने बात भी की। एक शॉर्ट फ़िल्म के ज़रिये पेश किया गया कि किस तरह से पुलिसवाले और महिला कांसटेबल के घरवालों ने फ़िल्म देखने के बाद उनकी नौकरी पर गर्व करना शुरू कर दिया था। अधिकारियों ने तक ने माना कि खाक़ी पहनकर हम कितना गर्व महसूस करते हैं।

करीना कपूर ने कहा कि, “मैं जल्द ही फ़िल्म पर काम करना शुरू करनेवाली हूं, जो मार्च के पहले हफ़्ते तक फ्लोर पर आ जाएगी। और हम इसे स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर 15 अगस्त को रिलीज़ करेंगे। हमारी पुलिस फोर्स की तरह ही, सिंघम 2 भी मेरे लिए भावनाओं से भरी है, क्योंकि मैं रोहित और अजय के साथ फिर काम करूंगी जिनके साथ मैंने गोलमाल के 2 पार्ट्स में काम किया है।”
करीना फ़िल्म को लेकर काफ़ी उस्ताहित हैं उन्होंने कहा कि कोई भी इस फ़िल्म से जुड़ना चाहेगा, जिस तरह की लोकप्रियता इसने हासिल की ये भारत के लिए एक कैलेंडर इवेंट है।
कांग्रेसी आए थे पीएम लेने, सिलेंडर ले कर गए: मोदी
भाजपाई ले उड़े रैन बसेरा बनाने वाली सीट

Your email address will not be published. Required fields are marked *