Cricket Sports

नेपियर में 24 रनों से हारा भारत

0
Please log in or register to do it.
नेपियर। टीम इंडिया के न्यूज़ीलैंड दौरे के शुरूआत भी हार के साथ शुरू हुई है। नेपियर के मैक्लीन पार्क में हुए पहले वनडे में न्यूज़ीलैंड के 292 रनों के जवाब में टीम इंडिया 268 रनों पर ही ढेर हो गई। जहां भारतीय गेंदबाज़ी बेदम दिखाई दी वहीं उपकप्तान विराट कोहली के अलावा को भी भारतीय बल्लेबाज़ दम नहीं दिखा पाया। और तो और कोहली के शानदार शतक पर बाकी बल्लेबाज़ों ने पानी फेर दिया।

न्यूज़ीलैंड ने दिया बड़ा टारगेट
टॉस भारत ने जीता और किवी टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। शमी ने दोनों सलामी बल्लेबाज़ गुप्टिल और राइडर को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई तो लगा कि कप्तान धोनी की फैसला एक बार सटीक साबित हुआ। लेकिन इसके बाद विलियमसन और टेलर के अर्धशतकों ने बॉलर्स को नाकों चने चबवा दिए। विलियमसन ने 71 और टेलर ने 55 रन बनाए, बाकी बचा खुचा काम एंडरसन के नाबाद 68 रनों ने कर दिया। न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 292 रन बनाए।
शमी ने चटकाए 4 विकेट
केवल भुवनेश्वर कुमार ही ऐसे बॉलर थे जिसने रन नहीं लुटाए लेकिन भुवनेश्वर को एक ही विकेट मिल पाया। दूसरी और बाकी सभी गेंदबाज़ों ने जमकर रन दिए। हालांकि 4 विकेट लेकर शमी सबसे सफल गेंदबाज कहे जा सकते हैं।    
फिर बाउंसर के शिकार इंडियन
भारतीय पारी की शुरूआत ही डांवाडोल रही रोहित शर्मा 23 गेंदो तक जूझते रहे और आखिरकार 3 रन के स्कोर पर मेक्लेनगन के एक बाउंसर पर कैच थमा बैठे। वन डाउन आए विराट कोहली एक बार फिर लय में दिखे। लेकिन कोहली जिस तरह से बल्ला चला रहे थे दूसरे छोर पर लग रहा था कि बाकी बल्लेबाज़ बल्ला चलाना ही भूल गए थे। रोहित के बाद शिखर और रैना भी बाउंसर का शिकार हो गए। शिखर 32 और रैना 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रहाणे भी 7 ही रन बना पाए। विराट कोहली ने 123 रनों की शानदार पारी खेली। एक बार जब भारतीय प्रशंसकों को जीत की महक आने लगी थी धोनी भी चालीस के स्कोर पर बाउंसर का शिकार हो गए। ये ही मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। उनचासवें ओवर में टीम इंडिया 268 रनों पर ढेर हो गई।
कट सकता है शशि थरूर का टिकट, मंत्रिपद भी जाने की सम्भावना
कांग्रेसी आए थे पीएम लेने, सिलेंडर ले कर गए: मोदी

Your email address will not be published. Required fields are marked *