राज्य

भाजपाई ले उड़े रैन बसेरा बनाने वाली सीट

0
Please log in or register to do it.
नयी दिल्ली। रामलीला मैदान के गेट के पास बेघर लोगों को ठंड से बचाने के दिल्ली सरकार द्वारा अस्थायी रैन बसेरा बनाने की तैयारी शुरू की गयी थी। जहाँ करीब 35 लोगों की क्षमता वाला रैन बसेरा को तैयार करना था और इसका ढांचा भी तैयार कर दिया गया था। लेकिन जब सुबह के समय रैन बसेरा बनाने के लिए निर्माणकर्ता एजेंसी की ओर से मजदूर पहुंचे तो वहाँ रैन बसेरा बनाने के लिए जरूरी एल्युमिनियम की चादर उपलब्ध नहीं थी। फिर आस-पास पता करने पर मालुम चला कि वो सभी एल्युमिनियम सीट भाजपा कार्यकर्ता उठा कर ले गए. 
दरअसल दिल्ली सरकार ने ठंड में ठिठुरते लोगों के लिए अजमेरी गेट स्थित रामलीला मैदान के गेट पर अस्थायी रैन बसेरे बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन रैन बसेरों को बनाने के लिए एल्युमिनियम की जो चादरें (सीट) वहां लाई गई थीं उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाले कुछ कार्यकर्ता उठा ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रामलीला मैदान के गेट पर हुए कीचड़ से पार्टी नेताओं को परेशानी न हो इसके लिए इन चादरों को इस्तेमाल में लाया गया है। 
दिल्ली सरकार के लिए काम कर रही कंपनी की ओर से इस संबंध में कमला मार्केट थाने में शिकायत की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस ने इसपर अभी तक कोई कारवाई नहीं की है। रैन बसेरा बनाने वाली कंपनी के प्रबंधक का कहना है कि जब भाजपा कार्यकर्ता एल्युमिनियम की चादरों को उठाकर ले जाने लगे तो उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा बल के लोगों से शिकायत की, मगर उन्होंने भी उनकी बात नहीं सुनी। बाद में स्थानीय पुलिस में भी शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आई तो अवश्य लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
It’s now official, सिंघम-2 में करीना कपूर
EXCLUSIVE PICS - उमंग पुलिस शो 2014 Mumbai Police's Umang 2014

Your email address will not be published. Required fields are marked *