Politics

हम काम ज़्यादा करते हैं लेकिन प्रचार नहीं कर पाते – राहुल गांधी

0
Please log in or register to do it.
बंगलुरू। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां कहा कि कांग्रेस ज़्यादा काम करती है लेकिन उसकी मार्केटिंग में अच्छी नहीं है, जैसा कि विरोधी पार्टियां हैं। राहुल गांधी एक तरह से भारतीय जनता पार्टी और ख़ासकर नरेंद्र मोदी पर निशाना लगा रहे थे।
राहुल गांधी यहां राष्ट्रीय युवा और छात्र घोषणा पत्र पर सलाह के कांग्रेस के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने सभा के दौरान कहा कि, “हमारा विपक्ष प्रचार में बेहतर है, काम कम करता है। हम काम ज़्यादा करते हैं लेकिन हम मार्केटिंग में अच्छे नहीं हैं।”
राहुल ने कांग्रेस की तारीफ़ करते हुए युवाओं से कहा कि कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो भारत को साथ लेकर चल सकती है, चाहे वो अमीर-गरीब हों, हिंदू या मुस्लिम हों।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में युवाओं की मौजूदगी की कमी की अहम वजह है उम्मीदवारों का चयन। उन्होंने कहा कि, “राजनीति में युवाओं को पर्याप्त जगह न मिल पाने की मूल वजह है कि यहां प्रवेश और प्रमोशन में पारदर्शिता नहीं है।” आगे जोड़ते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “क्या कोई भी राजनीतिक दल अपने लोगों से पूछती है कि उनके इलाके से उम्मीदवार कौन होना चाहिए?”
इस सभा में दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी, सचिन पायलट और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। साथ इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार कार्यक्रम के मुखिया नंदन निलेकनी भी सभा में मौजूद थे तो बंगलुरू से ही लोकसभा का चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा को मिली 'आप' के समर्थन में बोलने की सज़ा
'आप'को गाली भी, 'आप'की नकल भी, बीजेपी सबसे अव्वल

Leave a Reply