राज्य

एनसी-कांग्रेस गठबंधन में दरार, उमर अब्दुल्ला दे सकते हैं इस्तीफ़ा

0
Please log in or register to do it.
एनसी-कांग्रेस गठबंधन में दरार, उमर अब्दुल्ला दे सकते हैं इस्तीफ़ा - Image 1

एनसी-कांग्रेस गठबंधन में दरार, उमर अब्दुल्ला दे सकते हैं इस्तीफ़ा - Image 1

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की गठबंधन सरकार में दरार पड़ती हुई दिख रही है। दोनों पार्टियों के बीच में विवाद के चलते ख़बरें ये भी हैं कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस्तीफ़ा देनेवाले हैं। 

दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बढ़ने की वजह है उमर अब्दुल्ला की वो महात्वाकांक्षी योजना जिसके तहत वो अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों और अक्टूबर-दिसम्बर में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में 700 नई प्रशासनिक ईकाई गठित कर रहे हैं और जिसमें राज्य कांग्रेस के नेता रोड़े अटका रहे हैं। 

इस वजह से दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं और इस गतिरोध को ख़त्म करने की सभी कोशिशें नाकाम रही हैं। सोमवार को कांग्रेस महासचिव और राज्य की प्रभारी अंबिका सोनी, राज्य कांग्रेस प्रमुख सैफुद्दीन सोज, केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और उमर अब्दुल्ला के बीच बैठक भी इस गतिरोध को समाप्त करने में नाकाम रही। 

नेशनल कांफ्रेंस के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री इससे काफ़ी निराश हैं और वो सरकार से हाथ खींचने की तैयारी में हैं क्योंकि प्रदेश कांग्रेस उनकी योजना को इसलिये ख़राब करने में लगी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आनेवाले चुनावों में NC इसका फायदा उठा ले जाएगी। 

अगर उम अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देते हैं तो प्रदेश में जल्दी चुनाव होंगे और हो सकता है कि लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा के चुनाव हों। इससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है क्योंकि वो इसके लिए तैयार नहीं है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

चुनावों से पहले कुमारी शैलजा ने दिया केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता याचिका ख़ारिज की

Your email address will not be published. Required fields are marked *