Technology

ट्रेन में अब बेफिक्र हो कर सोएं, स्टेशन आने पर मोबाइल जगाएगा आपको

0
Please log in or register to do it.
ट्रेन में अब बेफिक्र हो कर सोएं, स्टेशन आने पर मोबाइल जगाएगा आपको - Image 1
ट्रेन में अब बेफिक्र हो कर सोएं, स्टेशन आने पर मोबाइल जगाएगा आपको - Image 1
नई दिल्ली। अब ट्रेन में सफर के दौरान आप अपने स्टेशन के छूट जाने की टेंशन छोड़ दें, क्योंकि स्टेशन आने से पहले ही आपको पता चल जाएगा। एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन आ गया है जो स्टेशन के आने के 10, 15 या 20 किमी पहले ही आपको बता देगा। इस एप्लीकेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली
ट्रेनों का टाइम टेबल फीड किया गया है। यह एप्‍प जीपीएस सिस्टम की ही तरह काम करेगी।

फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात


एंड्रॉयड मोबाइल में इस एप्‍प को डाउनलोड करके इसका लाभ लिया जा सकता है। यदि ट्रेन लेट है, तो उसका भी पता चल जाएगा। अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर रेल अलार्म या कोलंबसएगेन टाइप करें। एप्लीकेशन के आने के बाद उसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लें। इसके बाद जिस दिन आपकी यात्रा हो इस एप्‍प को एक्टिवेट कर लें और आगे दी गई जानकारी के अनुसार अलार्म सेट कर दें।
ट्रेन में अब बेफिक्र हो कर सोएं, स्टेशन आने पर मोबाइल जगाएगा आपको - Image 2

अगर मोबाइल पर अनचाही सेवाओं से हैं परेशान, डायल कीजिए 155223


यह एप्‍प आपको इस बात की भी जानकारी देगा कौन सी ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, आप घर बैठकर भी किसी भी ट्रेन की पोजिशन ले सकते हैं। इसमें ट्रेन के आने वाले अगले स्टेशन के बारे में बताया जाता है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता याचिका ख़ारिज की
मल्लिका में मुलायम की दिलचस्पी

Your email address will not be published. Required fields are marked *