राज्य

संजय सिंह ने ‘आप’ कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

0
Please log in or register to do it.

नयी दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस के खिलाफ ‘आप’ का धरना-प्रदर्शन करते-करते हालात यहां तक बेकाबू हो गए थे कि ‘आप’ के सीनियर नेता संजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्‍पड़ जड़ दिया। दरअसल, रेल भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प तेज हो गई। इस दौरान भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। प्रदर्शनकारी भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बैरीकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसी बीच, हालात संभालने के लिए संजय सिंह को आगे आना पड़ा।

संजय सिंह ने कार्यकताओं से अपील की कि वे हर हाल में शांति बनाए रखें। उनकी अपील का कुछ कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद कार्यकताओं को कंट्रोल में करने के लिए संजय सिंह ने एक कार्यकर्ता को थप्‍पड़ मार दिया। स्थित असहज होने के बाद बाकी कार्यकर्ता थोड़ी देर तक सन्‍न रह गए। बहरहाल, कल शाम तक स्थिति साफ़ हो गयी थी और अरविन्द केजरीवाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। केजरीवाल की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार ने भी चैन की सांसे ली।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बॉलीवुड स्टार से भी मंहगे हुए कपिल शर्मा
सीडी काण्ड में चर्चित अभिषेक मनु सिंघवी बने कांग्रेस प्रवक्ता

Your email address will not be published. Required fields are marked *