Crime Politics

“नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा” – सुनंदा के आख़िरी शब्द

0
Please log in or register to do it.

“नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा”
सुनंदा के आख़िरी शब्द यही थे। ट्वीटर पर वो मेहर तरार और अपने पति शशि थरूर के बीच चल रही बात-चीत को लेकर चर्चा में थीं, लिहाज़ा उन्होंने राहुल कंवल के शो में मेहर तरार को सुनने के बाद ट्वीट किया था और कहा था कि, “राहुल कंवल! आपका शो देखा और मैं कहना चाहूंगी कि मेहर तरार ने झूठ बोला, मेरे पास वो सारे ईमेल, बीबीएम संदेश हैं जो उन्होंने मेरे पति को भेजा है। मैं झूठ नहीं बोलती”
इस पर किसी ने मज़ाक करते हुए सुनंदा से पूछा “मैम, आप और थरूर, मेहर तरार के साथ कब कॉफी विद करन में आ रही हैं?” इसी प्रश्न के उत्तर में सुनंदा ने अपना आख़िरी ट्वीट किया और कहा कि, “नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा”

सुनंदा पुष्कर ने आख़िरी बार ट्वीटर का इस्तेमाल शुक्रवार सुबह 5.39 पर किया था। इस दौरान उन्होंने ट्वीटर पर कई लोगों को जवाब दिये थे ऐसे ही एक बातचीत के दौर में उन्हें किसी ने “get well soon” लिखा था सुनंदा ने कहा “मैं कोशिश करूंगी। KIMS में कई सारी बीमारियां निकली हैं ऐसे में कौन जानता है मुझे कब जाना है। हंसते हुए जाएंगे।”

एक और दिलचस्प ट्वीट था। राजीव कंवल को लिखे सुनंदा के ट्वीट पर किसी ने ये लिखा कि कुछ दिन पहले मेहर तरार दिल्ली में थीं। तो सुनंदा ने जवाब में लिखा “मैं जानती हूं”

सुनंदा ने झूठ में कहा कि वो जानती हैं क्योंकि मेहर तरार दिल्ली में नहीं थी, उस बंदे ने मज़ाक में कहा था और सुनंदा ने शायद अपने पति को बचाने के लिए कह दिया कि मैं जानती हूं या फिर ये भी हो सकता है कि वो भी मज़ाक का जवाब मज़ाक से दे रही हों।

इससे पहले एक ट्वीट में सुनंदा ने कहा कि, “जैसा कि हम हिंदूओं में कहा जाता है जो होना होता है वो हो के रहेगा।”

एक ट्वीट में सुनंदा ने कहा है कि शशि थरूर ने बीबीएम से मेहर तरार को 7 जनवरी को हटा दिया। और ऐसा कहते हुए वो थरूर की तारीफ़ भी करती हैं कि वो बेहद सीधे हैं।

मुंबई में धर्मगुरू बुरहानुद्दीन की अंतिम यात्रा से पहले भगदड़, 18 की मौत
कांग्रेसियों को पिलाई नमो चाय

Your email address will not be published. Required fields are marked *