वाड्रा की कार को ओवरटेक करने पर कटा चालान

HomeUncategorized

वाड्रा की कार को ओवरटेक करने पर कटा चालान

नयी दिल्ली: सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली में कार से कहीं जा रहे थे और एक स्थानीय व्यापारी उनकी कार के आस-पास चक्कर लगाने लगा। पुलिस

अमिताभ ने किया उत्तर भारतीयों से धोखा- अबु आज़मी
दिल्ली से धुंध की चादर हटी, उड़ाने सामान्य
अपने फैन्स को Manoj Bajpayee ने किया अलर्ट, कहा- इस फेक अकाउंट को न करें फॉलो
नयी दिल्ली: सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली में कार से कहीं जा रहे थे और एक स्थानीय व्यापारी उनकी कार के आस-पास चक्कर लगाने लगा। पुलिस का कहना है कि अमर कॉलोनी थानाक्षेत्र में उक्त व्यापारी वाड्रा की कार के पीछे लग गया, लिहाज़ा ट्रैफ़िक पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में उसका चालान काट दिया।
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में वाड्रा ओखला से अपनी कार में लौट रहे थे और पश्चिम विहार में रहनेवाले व्यापारी सौरभ रस्तोगी लाजपत नगर से लौट रहे थे, वो अपनी मारूति रिट्ज़ कार में थे और मोती मिल्स की ओर जा रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर बताया कि व्यापारी ने तेज़ी से वाड्रा की कार को अवरटेक किया था तो सुरक्षा कर्मियों ने उसकी कार के बारे में पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: