राज्य

केजरीवाल के दरबार में युवक ने काटी कलाई

0
Please log in or register to do it.
केजरीवाल के दरबार में युवक ने काटी कलाई - Image 1

केजरीवाल के दरबार में युवक ने काटी कलाई - Image 1

ग़ाज़ियाबाद। अरविंद केजरीवाल कुछ घंटों बाद दिल्ली के सीएम बन जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही वो एक्शन में आ चुके हैं और लगातार कौशाम्बी में अपने घर पर जनता दरबार लगा रहे हैं। आज भी वो सभा कर रहे थे कि वहां आए एक युवक ने अपनी कलाई काट ली।
ये युवक देवली का रहनेवाला है। 25 साल के इस युवक जमील अहमद ने आम आदमी पार्टी के प्रति अपना समर्थन ज़ाहिर करने के लिए अपनी कलाई को ब्लेट से काट दिया। उसने कलाई काटने के बाद केजरीवाल के सामने कहा कि, “सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा। मैं आपके साथ हूं और आपके लिए कुछ भी करूंगा।”
उस युवक को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी हालत ख़तरे से बाहर है। अहमद अरविंद केजरीवाल से दिल्ली से झुग्गियों को ख़त्म करने के लिए अपील करने गया था और केजरीवाल ने उसे आश्वासन दिया कि इस बारे में कुछ किया जाएगा।
मोदी को नसीहत, खुद परहेज क्यूँ
50 हज़ार की एफडी में गर्ल फ्रैंड को दुल्हन बनायें

Your email address will not be published. Required fields are marked *