Politics

शिवराज का राजतिलक

0
Please log in or register to do it.
भोपाल। जम्बूरी मैदान में हुए एक विशाल आयोजन में शिवराज सिंह चौहान का लगातार
तीसरी बार राजतिलक कर दिया गया। राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी,
जसवंत सिंह, नितिन गडकरी, के अलावा विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर आए रमन सिंह
और वसुंधरा राजे भी मौजूद थे। साथ ही शिवराज के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अंबानी
सहित कई उद्योगपतियों ने भी शिरकत की। ये ही नहीं इस समारोह में अलग-अलग धर्म के धर्मगुरुओं
को भी बुलाया गया था।
शिवराज ने शपथ ग्रहण के बाद अपना विज़न डॉक्यूमेंट पेश किया। शिवराज ऐसे पहले
मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अगले पांच सालों के लिए
अपना नज़रिया लोगों के सामने पेश किया। शिवराज ने अपने भाषण में सभी पहलुओं को छुआ।

विज़न डॉक्यूमेंट की अहम बातें
  • शिवराज ने कन्या सुरक्षा योजना की बात की, महिलाओं की सुरक्षा की बात की
  • शिवराज के मुताबिक 1 जनवरी से उनकी सरकार गरीबों को 1 रुपये किलो गेहूं के
    साथ-साथ 1 रुपये किलो चावल और 1 रुपये किलो नमक भी दिया जाएगा।
  •  शिवराज ने कहा कि गरीबों को दवा के लिए भी सरकार फंड मुहैया कराएगी
  •   बीजेपी के सरकार व्यापार संवर्धन आयोग का भी गठन करेगी
  •  ये ही नही शिवराज ने प्रोडक्शन बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया, उन्होंने कहा कि क्यों
    नहीं पूरे विश्व में चीन और उत्तरी कोरिया की तरह मेड इन एमपी और मेड इन इंडिया हो
    सकता है।
  • शिवराज चौहान ने नशा मुक्ति को भी अपने एजेंडे में ऊपर रखा है, उन्होंने कहा
    कि एमपी में कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
शिवराज के सामने चुनौती
  •   मध्यप्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाएं और कानून व्यवस्था शिवराज सरकार के
    लिए               चुनौती है।
  •  युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मुहैया कराने होंगे
  •  शिवराज सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं लेकिन खराब प्रशासनिक व्यवस्था की वजह
    से     ये योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती।
  • कन्या योजना बुरी तरह फ्लॉप रही है।
केजरीवाल की शर्तों से तिलमिलाई बीजेपी, हिल गई कांग्रेस!
बीजेपी की सरकार आई तो गांगुली बनेंगे केंद्रीय खेल मंत्री

Your email address will not be published. Required fields are marked *