Politics

बीजेपी की सरकार आई तो गांगुली बनेंगे केंद्रीय खेल मंत्री

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भाजपा ने टिकट देने की पेशकश की है लेकिन बीजेपी चाहती है कि गांगुली बंगाल में किसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव न लड़कर गुजरात से चुनाव मैदान में उतरें। 

सूत्रों के मुताबिक ये पेशकश ख़ास तौर पर बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तरफ से दिया गया है। मोदी ने अपने एक भाषण में बंगाल को स्पोर्ट्स आइकॉन बनाने का वादा किया था। जिसमे उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो खेल मंत्री भी बंगाल से ही होगा।

कयास लगाया जा रहा है कि अगर बीजेपी केंद्र की सत्ता में आती है तो सौरभ गांगुली को खेल मंत्रालय दिया जा सकता है। हालांकि ख़बर ये है कि अब तक गांगुली ने बीजेपी के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया है। 

शिवराज का राजतिलक
आज शिवराज करेंगे हैट्रिक का आगाज़

Your email address will not be published. Required fields are marked *