Close

आज शिवराज करेंगे हैट्रिक का आगाज़


भोपाल। शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के
मुख्यमंत्री के रूप में
 तीसरी बार शपथ लेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में आज दोपहर 12 बजे राज्यपाल रामनरेश यादव शिवराज सिंह को
मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल
कृष्ण आडवाणी और भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी समेत तमाम वरिष्ठ
नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
 इससे पहले शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान
को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता
चुना गया। वे तीसरी दफा इस पद के लिए चुने गए हैं।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद
शिवराज ने कहा
, भाजपा की जीत पार्टी विचारधारा की जीत है।
विधायक विनम्रता न भूलें। जनता की सेवा में जुटें और सत्ता के दलालों से दूर रहें।
राजधानी स्थित जंबूरी मैदान में शुक्रवार को दिनभर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां
चलती रहीं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए
10 हजार पुलिस
जवान तैनात किए गए हैं। समारोह में लगभग
3 लाख लोगों के बैठने की तैयारियां की गई
हैं और
 चार दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top