Politics

वाराणसी में मोदी ने लिया राम का नाम

0
Please log in or register to do it.
वाराणसी में मोदी ने लिया राम का नाम - Image 1
वाराणसी में मोदी ने लिया राम का नाम - Image 1
वाराणसी। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यहां खजूरी में एक रैली को संबोधित करते हुए इशारों में मंदिर का मुद्दा पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने ही राम राज्य स्थापित किया था। और राम राज्य इसीलिए था क्योंकि यहां के लोग संस्कृति और संस्कार में अव्वल हैं।
पूर्वांचल में अपनी पहली रैली कर रहे नरेंद्र मोदी ने मंच से यूपीए सरकार पर गंगा को लेकर भी हमला किया। मोदी ने कहा कि गंगा हमारी मां है, संस्कृति की धारा है लेकिन सरकार ने इसमें सिर्फ रुपये बहाये हैं और गंगा अब तक मैली है। गंगा शुद्धिकरण के लिए योजनाएं बनीं, काफ़ी प्रचार किया गया लेकिन 5 साल में 3 बैठकों के सिवा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने गुजरात की साबरमती नदी का हवाला देते हुए कहा कि हम सिर्फ कहते नहीं करते भी हैं, हमने साबरमती को सुंदर और स्वच्छ बनाया है। वैसे ही गंगा की सफ़ाई करनी होगी और इसकी शुरूआत दिल्ली और लखनऊ से करनी होगी।
गांधी परिवार पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ग़रीब, ग़रीब, ग़रीब चिल्लाती रहती है जबकि देश में ग़रीबी का केवल एक परिवार दोषी है जो ग़रीबी की माला जपती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करती। उन्हें क्या मालूम ग़रीबी क्या होती है। छोटे-छोटे बच्चे ठंड में भूखे पेट सोते हैं।
उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेचैन है। नेतृत्व को लेकर उन्होंन कहा कि 2014 का नेतृत्व कोई नहीं करेगा, जनता करेगी, देश के मतदाता करेंगे। यूपी के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को यूपी में सांसदों की संख्या दिखती है लेकिन मैं मानता हूं कि यूपी के विकास से ही हिंदुस्तान का विकास संभव है।
मोदी ने चायवाला टर्म के ज़रिये भी लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। उन्होंने लोगों से पूछा क्या चाय बेचनेवाला, मज़दूरी करनेवाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता? क्या चाय बेचकर जीवन यापन करना पाप है? उन्होंने कहा कि चायवाला, खेत में काम करनेवाला, जूता पॉलिश करनेवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। मोदी ने कहा कि चाय बेचना मंज़ूर है कांग्रेस की तरह देश बेचना नहीं।
बेरोज़गारी के बारे में बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने नया फॉर्मूला दिया और कहा कि अब इंटरव्यू लेने की ज़रुरत नहीं है युवाओं को सोशल मीडिया के ज़रिये नौकरी दी जाए जिससे सिफ़ारिश प्रथा ख़त्म होगी।
किसानों का ज़िक्र करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र की सरकार यूपी के किसानों की नहीं सुनती। दिल्ली की सरकार धान को सड़ने देती है लेकिन उसे ग़रीबों में बांटती नहीं और उसी अनाज को 80 पैसे की दर से शराब बनानेवाली कंपनियों को बेच देती है। उन्होंने इसे किसानों का अपमान बताया।
कांग्रेस पर हमला करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि बीजेपी वाले चोर हैं, हां हम चोर हैं हमने उनकी नींद चुराई है।
धारा 377 पर सरकार ने दायर की पुनर्विचार याचिका
जद यू विधायक पर अवैध दारु फैक्ट्री चलाने का आरोप

Your email address will not be published. Required fields are marked *