जद यू विधायक पर अवैध दारु फैक्ट्री चलाने का आरोप

HomeUncategorized

जद यू विधायक पर अवैध दारु फैक्ट्री चलाने का आरोप

भागलपुर। भागलपुर के नाथनगर से जद यू विधायक के गॉँव की प्रॉपर्टी पर अवैध शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। घोघा थाना क्षेत्र के आमापु

क्या दागदार छवि वाली अमानुल्लाह होंगी बेदाग़ ‘आप’ में आ कर…?
BIZARRE: बिहार के मधुबनी में नहाने से पूरा परिवार हुआ गंजा
पटना में देह व्यापार का कारोबार
जद यू विधायक पर अवैध दारु फैक्ट्री चलाने का आरोप - Image 1
भागलपुर। भागलपुर के नाथनगर से जद यू विधायक के गॉँव की प्रॉपर्टी पर अवैध शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा स्थित विधायक का बासा (दलान) हैं, जहाँ बुधवार शाम उत्पाद विभाग के अधीक्षक ओम प्रकाश मंडल ने छापेमारी कर  किया है। यह बासा नाथनगर के जदयू विधायक अजय मंडल का है। इसकी देख-रेख उनके पिता रामदास मंडल करते हैं। लेकिन छापेमारी के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बरामद सामान 
उत्पाद अधीक्षक के अनुसार आमापुर दियारा में अवैद्य रुप से ऑटो  मिनी प्लांट का पता चला था। मौके से 2 जेनरेटर, 10 हजार तैयार पाउच शराब, 85 बोरा शराब, 6 सौ लीटर स्प्रीट, 4 ड्रम, 2 सिनटेक्स आदि के अलावे कई उपकरण बरामद किया गया है।

विधायक की प्रॉपर्टी पर अवैध दारु का धंधा 
छापेमारी दल में शामिल उत्पाद विभाग का कहना है कि दारु की मिनी प्लांट जिस जमीन पर चल रही है वह जदयू विधायक अजय मंडल का है। मामले में एक रिपोर्ट सीओ से भी मांगी गई है। उन्होने बताया कि बरामद समानों की करीब 20 लाख रुपए मूल्य आंकी गई है।

विधायक ने खुद को निर्दोष कहा 
आरोपों से घिरे जदयू विधायक अजय मंडल ने कहा है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि दारु मिनी प्लांट की बरामदगी जिस जमीन पर हुआ है। वह उनकी नहीं बल्कि उनके भतीजे रंजीत मंडल की है और यह जमीन स्थानीय निवासी सुशील मंडल लीज पर ले रखा है। गुरुवार को उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दूंगा और उनके साथ मैं खुद भी घोघा दियारा का दौरा करुंगा। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: