Cricket Sports राज्य

गांगुली के कोचिंग सेंटर पर एक साल का प्रतिबंध

0
Please log in or register to do it.
गांगुली के कोचिंग सेंटर पर एक साल का प्रतिबंध - Image 1
गांगुली के कोचिंग सेंटर पर एक साल का प्रतिबंध - Image 1कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पश्चिम बंगाल में स्थित दो क्रिकेट कोचिंग सेंटर समेत 13 केंद्रों पर बंगाल क्रिकेट संघ ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध उम्र की जालसाज़ी करने का दोषी पाये जाने पर लगाया गया है।
बंगाल क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों द्वारा फर्ज़ी उम्र देने के मसले को काफ़ी गंभीरता से लिया है और क्रिकेट समिति की बैठक में कैब ने 42 खिलाड़ियों पर 2 साल का प्रतिबंध लगाने का भी फ़ैसला लिया। सौरव गांगुली और बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संबरन बनर्जी के क्रिकेट कोचिंग सेंटर में भी उम्र की जालसाज़ी का मामला था।
कैब के सचिव सुबीर गांगुली के मुताबिक इसके बाद भी अगर उम्र की जालसाज़ी का मामला आता है तो जिस केंद्र से खिलाड़ी चुड़ा होगा उस पर आजीवन और खिलाड़ी पर दस साल का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
जद यू विधायक पर अवैध दारु फैक्ट्री चलाने का आरोप
गुजरात में सीएनजी 10 रूपये सस्ता

Your email address will not be published. Required fields are marked *