Politics

मोदी फॉर पीएम में लोगों को सबसे ज़्यादा दिलचस्पी

0
Please log in or register to do it.
मोदी फॉर पीएम में लोगों को सबसे ज़्यादा दिलचस्पी - Image 1
नई दिल्ली। कांग्रेस अक्सर मीडिया पर आरोप लगाती है कि मीडिया नरेंद्र मोदी को ज़्यादा तवज्जो देती है। एक बार तो कपिल सिब्बल ने यहां तक कह दिया था कि वो झूठ की दुकान लगाते हैं तो उनके पास खरीददारों की कमी नहीं है और हम सच की दुकान लगाकर बैठे हैं और कोई खरीदनेवाला नहीं। शायद ये सच है तभी तो गूगल पर भी समाचार में नरेंद्र मोदी के पीएम उम्मीदवार को लेकर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया।

मोदी फॉर पीएम में लोगों को सबसे ज़्यादा दिलचस्पी - Image 1
गूगल ने 2013 के लिए सर्च ट्रेंड्स जारी किया है जिसमें न्यूज़ इवेंट में सबसे ज़्यादा लोगों ने नरेंद्र मोदी की पीएम पद की उम्मीदवारी को सर्च किया गया। दिलचस्प बात ये है कि टॉप टेन न्यूज़ इवेंट में नरेंद्र मोदी अकेली सियासी शख़्सियत हैं जिन्हें सर्च किया गया नहीं तो इसके अलावा सियासत से जुड़ा दूसरा न्यूज़ इवेंट कर्नाटक चुनाव के नतीजे रहे जिसे इस लिस्ट में छठा स्थान मिला है।
इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ का रिटायरमेंट तीसरे नंबर पर है और सायना नेहवाल चौथे नंबर पर। समाचारों में देखा जाए तो लोगों को आरुषि मामले में ज़्यादा दिलचस्पी रही जिसने 7 नंबर पर जगह बनाई है। 
देवयानी को एक भारतीय ने फंसाया
कौन बनेगा पीएम? - चायवाला है उपायवाला

Your email address will not be published. Required fields are marked *