Politics

नरेंद्र मोदी की स्पीड मंगलयान से ज़्यादा

0
Please log in or register to do it.
File Pic: Narendra Modi
 
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे न महान
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं, न मोबाइल की दुनिया का नया शाहकार आईफ़ोन-5 और यहां
तक कि भारत का मंगल मिशन भी नरेंद्र मोदी के आगे टिकता है। भारत में नरेंद्र मोदी
सबसे अधिक चर्चा में रहनेवाले शख़्स बन गये हैं।
 
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर साल 2013 के सबसे चर्चित भारतीय बन गये हैं। सोशल
नेट‍वर्किंग साइट फेसबुक के मुताबिक लोगों ने सबसे ज़्यादा बातें नरेंद्र मोदी को
लेकर की और फेसबुक के ये आंकड़े 31 जून 2013 तक के हैं।
 
फेसबुक पर 1.19 अरब मासिक सक्रिय उपभोक्ता हैं
जिसमें 8.2 करोड़ भारतीय हैं और उनके बीच सबसे चर्चित हस्ती हैं नरेंद्र मोदी।
मोदी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर।
 

 

फेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले
व्यक्तियों एवं घटनाक्रम पर गौर करें
, जिसमें भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय विषय शामिल हैं, तो उसके अनुसार उनमें नरेंद्र मोदी के
बाद सचिन तेंदुलकर
, आईफोन
5
, रघुराम राजन और
मंगलयान हैं।
‘
समलैंगिकता भारत में अपराध: सुप्रीम कोर्ट
केजरीवाल फॉर्मूला: अच्छे लोग पार्टी छोड़ 'आप' का साथ दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *