Sports

500 खिलाड़िया ने किया भारतीय खेल को शर्मसार

0
Please log in or register to do it.
500 खिलाड़िया ने किया भारतीय खेल को शर्मसार - Image 1
500 खिलाड़िया ने किया भारतीय खेल को शर्मसार - Image 1
नई दिल्ली- राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के ताजा आंकड़े भारतीय खेलों की शर्मनाक हकीकत को बयां कर रहे हैं । नाडा की रिपॉर्ट के मुताबिक नाडा ने पिछले साढ़े चार साल में जो डोप टेस्ट किए हैं, उसमें 500 खिलाड़ी असफल रहे हैं। इनमें ज्यादातर वेटलिफ्टर और ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी शामिल हैं।
जनवरी, 2009 से जुलाई, 2013 तक 500 एथलीटों को देश की प्रमुख डोपिंग रोधी एजेंसी ने डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है और डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने इनमें से 423 खिलाड़ियों को सजा सुनाई है। नाडा ने सूचना का अधिकार कानून के तहत दी गई याचिका के जवाब में यह खुलासा किया है। नाडा द्वारा जारी की गई यह आधिकारिक संख्या कुछ हैरान करने वाले आंकड़ों की तरफ इशारा करती है।
नाडा ने कहा, ‘जनवरी, 2009 में नाडा के प्रभावी होने के बाद से जुलाई, 2013 तक कुल 14684 डोप नमूने एकत्र किए गए। नाडा ने पिछले तीन साल में एथलीटों पर 9898 डोप परीक्षण किए। एथलीट 113 डोपिंग उल्लंघन के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि उनके बाद वेटलिफ्टर का नंबर आता है, जिसके 92 खिलाड़ी डोपिंग में फंसे।
फिर मचेगा सांप्रदायिक हिंसा विरोधी बिल पर बवाल?
जीत से पांच कदम दूर कंगारू

Your email address will not be published. Required fields are marked *