राज्य

“मोदी के हाथों होगी नीतीश कुमार की हत्या”

0
Please log in or register to do it.
“मोदी के हाथों होगी नीतीश कुमार की हत्या” - Image 1

“मोदी के हाथों होगी नीतीश कुमार की हत्या” - Image 1

पटना। बिहार भाजपा के बड़बोले नेता गिरिराज सिंह ने कल कुछ ऐसा बोल दिया कि अब  वो सफाई देते फिर  रहे हैं। वैशाली में कल बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह की जुबान ऐसी फिसली कि उपस्थित लोग अचंभित हो गए। गिरिराज ने कह डाला कि नीतीश की हत्या मोदी के हाथों होगी। दरअसल वो कहना चाह रहे थे कि नीतीश की राजनीतिक हत्या मोदी के हाथों होगी।


जब आज उन्हें पत्रकारों ने घेरा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने अभी तक पूरी सीडी नहीं देखी है, हो सकता है बोलने में बीच का कोई शब्द छूट गया होगा। अगर सही में ऐसा कुछ हुआ है तो अपने शब्द वापस लेता हूँ। दरअसल मेरा ये कहना था कि नीतीश कुमार की राजनीतिक हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी, जब वो बिहार में 40 की 40 सीटें जिताकर आएंगे। इसतरह गिरिराज सिंह ने अपने विवादास्पद बयान पर पटाक्षेप करने की कोशिश की।
वैसे बिहार में गिरिराज सिंह को बयान बहादुर नेता भी कहा जाता है और गठबंधन टूटने के बाद भाजपा और जदयू के बीच ज़बरदस्त ज़ुबानी ज़ंग भी चल रही है। इसलिए कई बार नेताओं के बयान सारी मर्यादाएं भी पार कर जाती हैं, जैसा गिरिराज सिंह ने किया। लेकिन अब लोगों को बस इंतज़ार है कि जदयू के नेता जवाब में क्या बयान देते हैं।

केजरीवाल मंत्रीमंडल का ऐलान, देखिए कौन बनेगा मंत्री
केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, क्यों बनाई सरकार?

Your email address will not be published. Required fields are marked *