राज्य

बिहार में सुशासन हुआ शर्मसार

0
Please log in or register to do it.
बिहार में सुशासन हुआ शर्मसार - Image 1
बिहार में सुशासन हुआ शर्मसार - Image 1

पटना। मधेपुरा के तत्कालीन डीडीसी श्रवण कुमार पंसारी जो अभी मुज़फ्फरपुर में पदस्थापित हैं, इन दिनों काफी चर्चा में हैं. चर्चा का कारण एक नृत्यांगना के साथ आई उनकी वीडियो क्लिपिंग है।बताया जा रहा है कि ये वीडियो क्लिप 21 अक्टूबर 2009 से 12 अप्रैल 2013 के बीच की है। इनके कार्यकाल में जहां मनरेगा लूट का अड्डा बना रहा वहीं अय्याशी में भी इन्होंने रिकार्ड स्थापित किया।
सूत्रों की मानें तो जो क्लिप सामने आई है, वह सिंहेश्वर मेला के एक थियेटर के ग्रीनरूम की है, जहां वे एक नर्तकी के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं। वीडियो में पंसारी डांसर के साथ कुछ खाते हैं फिर पानी पीने के बाद अपने रूमाल से नर्तकी का हाथ पोंछते हैं। बीच-बीच में उसे चूमते भी हैं। अय्याशी का दौर चलता रहता है उधर गाना बज रहा है।
भोग-विलास में लिप्त रहने वाले पंसारी का क्लिप सरेआम होने के बाद हर तरफ चर्चा हो रही है। हर किसी का कहना है कि एक जिम्मेदार अधिकारी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। सिंहेश्वर के महाशिवरात्रि मेले के दौरान यह वीडियो बना था। बाल-बच्चेदार पंसारी की उम्र तकरीबन 55 वर्ष। लेकिन अपने से काफी कम उम्र की लडक़ी के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। क्लिप के सामने आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इन पर कार्रवाई कर सकती है। साथ ही मामला संज्ञान में आने के बाद जनता को उचित कार्रवाई की अपेक्षा है। लेकिन मधेपुरा डीएम का कहना है कि फिलहाल उनकी नजर में इस तरह का कोई वीडियो क्लिप अभी तक नहीं आया है।

केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, क्यों बनाई सरकार?
शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को नहीं मिलेगा वीआईपी पास

Your email address will not be published. Required fields are marked *